Jalandhar News: जालंधर में ARYANS ACADEMY में तोड़फोड़ करने वालों ने माफी मांग कर जान छुड़ाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में गत दिनों PIMS के सामने छोटी बारादरी में स्थित ARYANS ACADEMY में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की थी। जिसे लेकर ARYANS ACADEMY के संचालकों ने अपने स्टाफ का साथ दिया व थाना-7 में इस तोड़फोड़ को अंजाम देने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जिस पर थाना-7 प्रभारी ने दोनों पक्षों के बयान लेकर उचित कार्यवाही की बात कही। इसके बाद तोड़फोड़ करने वाले लोगों ने कुछ समाजसेवकों को बीच में डाल कर ARYANS ACADEMY प्रशासन से सीधा सम्पर्क साधा और माफ़ी मांग जान छुड़वाई।

Aryans Academy
Aryans Academy

एम्बेसी इंटरव्यू फीस आदि में पैसा भी काफी खर्च

इस दौरान तोड़फोड़ करने वालों ने माना कि उनकी बेटी 2 बार दुबई जा कर वापिस लौटी, लेकिन उसका कुछ नहीं बना। उन्होंने ARYANS ACADEMY द्वारा विदेश की फाइल अप्लाई की, जोकि अप्लिकेंट की कमी के चलते वीज़ा रिफ्यूज हो गया और दुबई जाकर वापिस आने व एम्बेसी इंटरव्यू फीस आदि में पैसा भी काफी खर्च हो गया।

इसी बौखलाहट में वह उस दिन ARYANS ACADEMY परिसर पहुंचे व कुछ शरारती तत्वों की बातों में आ गए और तोड़फोड़ कर दी। जिसकी उन्होंने (एप्लिकेंट व उनकी माता जी) अंततः माफ़ी मांगी। माफी मांगने पर दिल बड़ा दिखाते हुए ARYANS ACADEMY प्रशासन ने उनकी मनोस्थिति समझते हुए उन्हें माफ़ कर दिया।

ARYANS ACADEMY के संचालकों ने बताया कि वे सारे पैसे वीज़ा लगवाने के बाद ही लेते हैं। वहीं स्टाफ का साथ देकर भी इन्होने बड़ा उदाहरण पेश किया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *