Mahadev Satta App: महादेव एप से सट्टा लगवाने वाले दो कथित पत्रकारों समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज, 3 राज्यों की पुलिस जांच में जुटी

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब/छत्तीसगढ़/मुंबई। Mahadev Satta App: महादेव सट्टा (Mahadev Satta) एप में नया खुलासा हुआ है। करोड़ों रुपए के इस सट्टा एप (Mahadev Satta App) में पंजाब (Punjab), महाराष्ट्र (Maharashtra), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) समेत दुबई (Dubai) कनैक्शन की जांच चल रही है। इस दौरान छत्तीसगढ़ में 4 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें कथित रूप से दो पत्रकार भी शामिल हैं। फिलहाल तीन राज्यों की पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

छत्तीसगढ़ के भिलाई में महादेव सट्टा ऐप मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खातों से 1 करोड़ 65 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। दोनों खातों को होल्ड किया गया है। वहीं इस मामले में दो मुख्य आरोपी फरार हैं। दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

ऑन लाइन सट्टे का संचालन

कथित रूप से पत्रकार रविकांत और गोविंदा चौहान भिलाई में महादेव सट्टा एप के जरिए करोड़ों की लेनदेन कर रहे थे। इन दोनों कथित पत्रकारों के पास महंगी गाड़ियां और कई प्लॉट्स होने के बारे में पता चला है। चारों मिलकर ऑन लाइन सट्टे का संचालन कर रहे थे।

पुलिस को धीरज महतो ने बताया कि वो चाय की दुकान चलाता है। खुद को पत्रकार बताने वाले रविकांत मिश्रा और गोविंदा चौहान अक्सर दुकान आया-जाया करते थे। यहीं उनकी पहचान हुई। फिर दोनों ने सरकार की योजनाओं का फायदा दिलाने की बात कहकर मेरे और मेरे दोस्त मुकेश तांडी के खाते की जानकारी ली।

Bank
Bank

बैंक खाता खुलवा कर मोबाइल नंबर अपना डलवाया

धीरज ने बताया कि रवि और गोविंदा ने उनके नाम पर खाता तो खुलवाया, लेकिन मोबाइल नंबर अपना डलवाकर उस खाते का खुद ही संचालन करने लगे। जब धीरज ने इस पर सवाल किया तो उसके मोबाइल नंबर से सिस्टम पर खाता अपडेट नहीं होने की बात कही, इसलिए उन्होंने अपना नंबर दे दिया।

धीरज के मुताबिक दोनों कथित पत्रकार ने बताया कि कुछ दिन बाद सिस्टम में खाता अपडेट हो जाएगा, फिर दोनों का मोबाइल नंबर भी अपडेट कराएंगे। अपडेशन के बाद उन्हें बैंक खाता हैंडओवर करने की बात कहकर ATM साथ ले गए।

बैंक जाकर खाता चेक कराया

कुछ महीने बीत जाने के बाद जब उन लोगों ने खाता वापस नहीं किया तो धीरज ने आईडीएफसी बैंक नेहरू नगर में जाकर दोनों का खाता चेक करवाया। यहां बैंक मैनेजर ने बताया कि दोनों के खाते से करीब 1 करोड़ 65 लाख रुपए का अवैध लेनदेन हुआ है। खाता मुंबई से होल्ड कर दिया गया है।

FIR
FIR

धीरज और तांडी भी चलाते थे सट्टा ऐप

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ACCU और सुपेला पुलिस ने धीरज महतो और मुकेश तांडी को दो दिन पहले गिरफ्तार किया है। दोनों महादेव सट्टा ऐप का संचालन कर रहे थे। जिसका लेनदेन उनके खाते में हो रहा था।

पुलिस ने जब पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनके साथ मिलकर कथित पत्रकार रविकांत मिश्रा और गोविंदा चौहान भी यह काम करते हैं। उनके खाते से लेनदेन उन्हीं दोनों के द्वारा किया जा रहा है। पुलिस ने रवि और गोविंदा चौहान सहित अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 319(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

गोविंदा चौहान के खिलाफ रेप का मामला भी दर्ज

सुपेला पुलिस ने कथित पत्रकार गोविंदा चौहान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया गया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि गोविंदा ने मई 2013 से साल 2017 तक उसका शारीरिक शोषण किया। गोविंदा उसे काफी समय पहले से जानता था। वो किराए के मकान में रहती थी तब मई 2013 में रात को गेविंदा उसके घर आया। पीने के लिए पानी मांगा।

Punjab News
Punjab News

जैसे ही वो पानी लेने अंदर गई वो भी अंदर घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाया। इसके बाद उसने शादी करने का वादा कर 5 सालों तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब उसने शादी के लिए जोर दिया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने सुपेला थाने में मामला दर्ज कराया।

महादेव सट्टा एप का जालंधर से कनेक्शन

आपको बता दें कि इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा भी एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें जालंधर के एक कारोबारी को भी नामजद किया गया है। पिछले कई महीने से मुंबई क्राइम ब्रांच की पुलिस ने जालंधर में छापेमारी भी की, लेकिन उक्त व्यक्ति पकड़ में नहीं आया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *