Punjab News: पंजाब में सीएम मान ने की अधिकारियों के साथ अहम बैठक, दिए ये आदेश

Daily Samvad
1 Min Read
CM Bhagwant Singh Mann

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) में पराली जलाना (Stubble Burning) सबसे बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। सरकार द्वारा मना करने के बावजूद भी धान की कटाई के दौरान किसानों द्वारा पराली जलाने के मामले सामने आते रहते है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इसी को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) द्वारा अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने आने वाले दिनों में पराली को लेकर किसानों को जागरूक करने को लेकर चर्चा की गई। इस बात की जानकारी सीएम मान ने ट्वीट कर दी है।

उन्होंने कहा कि ‘आज पराली व्यवस्था को लेकर आज अधिकारियों के साथ अहम बैठक हुई…आने वाले दिनों में पराली को लेकर किसानों को जागरूक करने को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही सभी डीसी को किसानों को जागरूक करने का आदेश दिया।’

‘वहीं कृषि विभाग किसानों को मशीनरी उपलब्ध कराएगा, जिसके लिए ‘उन्नत किसान’ ऐप लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान लगातार जागरूक हो रहे हैं और पराली जलाने की घटनाएं लगातार कम हुई हैं और भी कम होंगी।’




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *