Jalandhar News: जालंधर में पूर्व विधायक राजिंदर बेरी की अगुवाई में AAP के खिलाफ प्रदर्शन, बेरी बोले- लॉ एंड ऑर्डर का बुरा हाल

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) में बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था (Law and order) को लेकर कांग्रेस (Congress) नेताओं ने आज आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ डॉ. बीआर अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने काले रंग की पट्टियां बांध कर विरोध किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

शनिवार सुबह कांग्रेस के पूर्व विधायक राजिंदर बेरी (Rajinder Beri) की अगुवाई में कांग्रेसी नेताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) और सीएम भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के खिलाफ नारेबाजी की। राजिंदर बेरी ने कहा कि पंजाब में लूट, हत्या, डकैती, फिरौती, अपहरण जैसे मामले बढ़ गए। पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही है।

लॉ एंड ऑर्डर का बुरा हाल

राजिंदर बेरी ने कहा कि शहर में लॉ एंड ऑर्डर का बुरा हाल हो चुका है। आप सरकार ने पूरे राज्य का पूरा हाल हो चुका है। राज्य के लोगों को लोड कम करने के बजाय सरकार ने लोड बढ़ा दिया है। शहर में रोजाना दर्जनों लूट की वारदातें हो रही हैं, मगर सरकार सिर्फ विज्ञापन छपवाने में व्यस्त है।

राजिंदर बेरी की अगुवाई में किया प्रदर्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *