Punjab Cabinet Reshuffle: पंजाब में बलकार सिंह समेत 5 मंत्रियों की छुट्टी तय! मोहिंदर भगत को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, 2 डिप्टी CM बनेंगे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Cabinet Reshuffle: पंजाब (Punjab) में भगवंत मान (Bhagwant Mann) की अगुवाई वाली सरकार में फेरबदल होने जा रहे हैं। पंजाब कैबिनेट (Punjab Cabinet) से 5 मंत्रियों की छुट्टी होगी तो कुछ नए चेहरे की इंट्री होने जा रही है। पंजाब कैबिनेट (Punjab Cabinet) में बड़े बदलाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जानकारी अनुसार पंजाब में कैबिनेट (Punjab Cabinet) में बड़ा बदलाव हो सकता है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट में पांच नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। वहीं दो डिप्टी सीएम को लाने बारे भी चर्चा चल रही है। खबर तो यह भी मिल रही है कि कैबिनेट में से 4 मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है।

Local Bodies Minister Balkar Singh
Local Bodies Minister Balkar Singh

इन मंत्रियों की छिन सकती है कुर्सी

जानकारी के अनुसार चेतन सिंह जौड़ामाजरा, ब्रह्म शंकर जिम्पा, बलकार सिंह और अनमोल गगन मान के अलावा एक अन्य मंत्री की कैबिनेट से छुट्टी तय है। जबकि नए चेहरों में बरिन्दर कुमार गोयल, डा. रवीजोत, तरनप्रीत सिंह सौंद, जालंधर से मोहिंदर भगत और हरदीप सिंह मुंडिया को कैबनिट में शामिल किया जा सकता है।

Mohinder Bhagat AAP Jalandhar West
Mohinder Bhagat AAP Jalandhar West

मोहिंदर भगत बन सकते हैं मंत्री

जालंधर वेस्ट हलके से आप विधायक मोहिंदर भगत को पंजाब सरकार बड़ी जिम्मेदारी सौंपने जा रही है। जानकारी अनुसार मोहिंदर भगत को पंजाब सरकार कल कैबिनेट में शामिल कर मंत्री पद सौंपने जा रही है। बता दें कि चुनावों से पहले ही सीएम भगवंत मान ने जालंधर के लोगों से यह वायदा किया था कि आप एक बार उनके उम्मीदवार मोहिंदर भगत को जीत दिलवा कर विधानसभा भेजें और वह उन्हें मंत्री पद देंगे।



















Leave a Comment