Punjab News: पंजाब के इस जिले में बड़ा हादसा, मौके पर 4 लोगों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, सुनाम। Punjab News: पंजाब (Punjab) के जिला संगरूर (Sangrur) के सुनाम से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सुनाम में बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मिली जानकारी के मुताबिक सुनाम-पटियाला रोड पर गांव बिशनपुरा के पास एक कैंटर चालक ने दिहाड़ी कर रहे मजदूरों पर कैंटर चढ़ा दिया, जिसमें चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला समेत तीन लोग शामिल हैं।

Punjab News

बताया जा रहा है कि नरेगा मजदूर खाना खाने के लिए साइड पर बैठे थे तभी कैंटर चालक ने लापरवाही से उन पर कैंटर चढ़ा दिया, जिसमें जरनैल सिंह, हरपाल सिंह, छोटा सिंह और एक महिला गुरदेव कौर की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस (Punjab Police) पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच करना शुरू कर दी है।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें



















Leave a Comment