⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 153 शब्द|📅 07 May 2025
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) में पंचायती चुनाव (Panchayat Election) को लेकर इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में पंचायती चुनाव का रास्ता साफ हो गया है।
यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने चुनाव के खिलाफ दायर की गई सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इस दौरान 170 के करीब याचिकाएं हाईकोर्ट में दाखिल हुई थी। बता दे कि पंजाब में 15 अक्टूबर को पंचायती चुनाव होने है।

अधिकतर याचिकाएं रिजर्वेशन से जुड़ी
बताय जा रहा है कि इन याचिकाओं में अधिकतर याचिकाएं रिजर्वेशन से जुड़ी हुई थी। इसके साथ ही और भी कई याचिकाएं थी जिनको कोर्ट ने खारिज कर दिया है। वहीं अदालत ने पंजाब सरकार को सभी चीजों सही करने के आदेश दिए गए है।









