Punjab News: पंजाब के इस पुलिस थाने में चली गोली, मुंशी की मौत, थाने में मची अफरा तफरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब के बठिंडा (Bathinda) से खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया। दरअसल, बठिंडा जिले के थाना सदर रामपुरा में मालखाना के मुंशी ने AK-47 बंदूक से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान सुखपाल सिंह के तौर पर हुई है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

वहीं घटना के बाद मुंशी को तुरंत अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी पु​ष्टि करते हुए एसएसपी अमनीत कोंडल ने कहा कि पुलिस मामलें की जांच कर रही है।

Munshi Sukhpal Singh Suicide
Munshi Sukhpal Singh do Suicide

जानकारी के अनुसार सुखपाल सिंह पिछले समय से थाना सदर रामपुरा में मालखाना का मुंशी था। रोज की तरह वो सोमवार को फिर से जब थाने के मालखाना में ड्यूटी आया तो उसने मालखाना के अंदर पड़ी एके-47 से खुद को अपने सीने में गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

क्या था कारण?

सूत्र बताते है कि जब सुखपाल सिंह ने अपने आप को गोली मारी तो गोली की आवाज सुनकर साथी पुलिस कर्मी उसके पास मौके पर पहुंचे और उसको तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर गए। लेकिन अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घो​षित कर दिया।

Punjab News
Punjab News

एसएसपी अमनीत कोंडल का कहना था कि थाना सदर रामपुरा के मालखाना मुंशी ने खुद को गोली मारी है। जिस की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि सुखपाल सिंह ने अपने आप को गोली क्यों मारी? उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही असल कारण पता लग सकेगें।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *