Sexual Harassment: सरकारी आश्रमशाला में 35 छात्राओं से यौन शोषण, प्रिंसीपल की करतूतों का लड़कियों ने किया पर्दाफाश

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, सूरत। Sexual Harassment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के गृह प्रदेश गुजरात (Gujarat) से बड़ी शर्मनाक खबर है। गुजरात में सूरत (Surat) जिले के मांडवी तालुका के नरेना आश्रम शाला (Narena Ashram School) में छात्राओं के शारीरिक उत्पीड़न का शर्मनाक मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी टीचर के खिलाफ खुद आदिवासी विकास विभाग ने शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

छेड़छाड़ के इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब आदिवासी विभाग की एक टीम निरीक्षण के लिए शाला पहुंची थी। इस दौरान 35 छात्राओं ने आरोपी प्रिंसिपल योगेश पटेल की ऐसी करतूतों का खुलासा किया, जिसे सुनकर विभाग की टीम दंग रह गई।

Narena Ashram School
Narena Ashram School

रहने व खाने-पीने की सुविधा

फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आपको बताते चलें कि यह नरेना आश्रम शाला आदिवासी और अनुसूचित जनजातियों के बच्चों के लिए है। यहां बच्चों को माध्यमिक स्तर की शिक्षा के साथ-साथ रहने व खाने-पीने की सुविधा भी दी जाती है।

विभाग की महिला अधिकारी को छात्राओं ने बताया कि प्रिंसिपल रात में टॉर्च लेकर उनके कमरे में पहुंच जाता था। वह उन्हें नहाते हुए भी देखता था। दवा देने के बहाने उनके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करता था। आरोपी ने पांच-पांच, छह-छह छात्राओं के कई ग्रुप बने रखे थे, जिनसे आश्रम के अलग-अलग काम भी करवाता था। इस दौरान वह किसी न किसी बहाने उनके प्राइवेट पार्ट छूता था। उन्हें किस भी करता था।

Narena Ashram School Principal
Narena Ashram School Principal

शारीरिक छेड़छाड़ करता था

आरोपी की छेड़छाड़ का शिकार हुई कुछ छात्राओं ने बताया कि योगेश पटेल ने अपने कमरे में कई तरह की दवाईयां रखी हुई थीं। किसी भी छात्रा को सर्दी-जुखाम या बुखार होने पर वह खुद ही उन्हें दवाई देता था। दवा देने के बहाने उन्हें अपने कमरे में बुलाता था और उनके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करता था।

विभाग की टीम ने छात्राओं ने यह भी बताया कि योगेश पटेल अक्सर रात को खिड़की से टॉर्च मारकर उन्हें सोते हुए देखता था। आश्रम में पंखे-कूलर की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते गर्मियों में कुछ लड़कियां कम कपड़ों में सो रही होती थीं। आरोपी की इस करतूत से वे शर्मनाक स्थिति में आ जाती थीं।

Narena Ashram School Surat
Narena Ashram School Surat

लड़कियों का मेडिकल टेस्ट

एक बार छात्राओं ने इसकी शिकायत हाउस मदर से भी की। जब हाउस मदर ने प्रिंसिपल योगेश पटेल से इस बारे में पूछा तो उसने उन्हें जवाब दिया था कि लड़कियों की सही-सलामती मेरी जिम्मेदारी है। इसी के चलते मैं रात में उनका निरीक्षण करता हूं।

Narena Ashram School Surat
Narena Ashram School Surat

प्रिंसिपल द्वारा छेड़छाड़ की शिकार छात्राओं के बयान लेने के बाद पुलिस सभी 35 लड़कियों का मेडिकल टेस्ट करवा रही है। अब तक 6 छात्राओं का टेस्ट हो चुका है। इसमें एक 13 साल की छात्रा के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान भी मिले हैं। महिला विभाग की टीम छात्रा से पूछताछ कर रही है।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *