Punjab News: पंजाब भाजपा के उप-प्रधान पर हमले की कोशिश, बदमाश ने किया दात से अटैक; हमलावर दबोचा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 300 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में बीती रात पंजाब भाजपा (BJP) के उप-प्रधान और पूर्व जिला प्रधान जतिंदर मित्तल (Jatinder Mittal) पर कुछ लोगों ने हमले की कोशिश की। उनकी फैक्ट्री के दरवाजे पर कुछ युवक झगड़ा कर रहे थे। उन लोगों ने उनकी फैक्ट्री के गेट पर ईंट-पत्थर बरसाए गए।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

मित्तल ने जब उन्हें लड़ने से रोका तो कुछ देर बाद एक युवक तेजधार हथियार लेकर उनकी फैक्ट्री के बाहर छिप कर खड़ा हो गया। मित्तल जब फैक्ट्री से बाहर निकलने लगे तो वह उन पर हमला करने लगा लेकिन मित्तल के साथी ने हमलावर का हाथ पकड़ कर उसे नीचे गिरा दिया।

Dhandari Attempt Attack Punjab BJP Vice president Jatinder Mittal
Dhandari Attempt Attack Punjab BJP Vice president Jatinder Mittal

1 व्यक्ति को किया काबू

जानकारी देते हुए जतिंद्र मित्तल ने कहा कि देर रात कुछ युवक फैक्ट्री के बाहर शोर-शराबा मचा रहे थे। उन्हें जब रोका तो झगड़ा करने वाले युवक मौके से चले गए। कुछ देर बाद एक युवक फिर से दातर लेकर उनकी फैक्ट्री के बाहर आ गया। किसी तरह उस युवक को दबोच लिया। हमलावर सरे-आम उन्हें धमकियां दे रहा था। फिलहाल पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू किया है।

Punjab News: पंजाब भाजपा के उप-प्रधान पर हमले की कोशिश, बदमाश ने किया दात से अटैक; हमलावर दबोचा

एसएचओ ने नहीं उठाया फोन

मित्तल ने कहा कि रात करीब 5 से 7 बार इलाका एसएचओ को फोन किया लेकिन उसने सुनवाई नहीं की। पुलिस कमिश्नर से जब बातचीत हुई उसके पश्चात भी 17 घंटे बाद पुलिस मौके देखने आई।

Punjab Police
Punjab Police

उधर, इस मामले में भाजपा के जिला प्रधान रजनीश धीमान ने कहा कि आज शाम का पुलिस ने समय लिया कि वह सभी आरोपियों को पकड़ लेगे। यदि आरोपी दबोचे नहीं जाते तो कल पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की जाएगी। भाजपा इस हमले का पूरजोर विरोध करती है।

Punjab News: पंजाब भाजपा के उप-प्रधान पर हमले की कोशिश, बदमाश ने किया दात से अटैक; हमलावर दबोचा
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *