Toll Plaza Free: मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, सभी टोल प्लाजा हुए फ्री

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, महाराष्ट्र। Toll Plaza Free: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने बड़ा फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

शिंदे ने कैबिनेट बैठक में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मुंबई में प्रवेश करने वाले सभी 5 टोल बूथों पर हल्के मोटर वाहनों से कोई टोल नहीं लिया जाएगा। सीएम ने कहा कि ये फैसला आज रात यानी 14 अक्टूबर से ही लागू हो जाएगा।

आज शिंदे सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में ये फैसला लिया गया कि अब मुंबई आने वाले किसी भी हल्के वाहन से कोई टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। आज रात से ही वाशी, मुलुंड, ऐरोली, दहिसर और आनंदनगर टोल पर किसी भी हल्के वाहन को टैक्स नहीं देना होगा।

हल्के वाहन की श्रेणी में कई वाहन आते हैं। इसमें कार, टैक्सी, जीप, छोटा ट्रक, वैन और डिलीवरी वैन आदि आते हैं। आज रात से ही इन वाहनों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *