Punjab News: सीएम मान ने वाल्मीकि जयंती के मौके पर लोगों को दिया बड़ा तोहफा

Muskaan Dogra
3 Min Read
Punjab News: सीएम मान ने वाल्मीकि जयंती के मौके पर लोगों को दिया बड़ा तोहफा
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने वीरवार को भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ स्थल (राम तीर्थ) पर स्थित अत्याधुनिक भगवान वाल्मीकि जी पैनोरमा जनता को समर्पित किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

इस परियोजना को जनता को समर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व का पहला महाकाव्य रामायण, आदि कवि भगवान वाल्मीकि जी द्वारा लिखा गया था, जिन्होंने अपनी विद्वता और दर्शन से दुनिया को प्रकाशित किया। उन्होंने कहा कि अपनी किस्म के इस पहले पैनोरमा में तकनीक का जादू गहरे वृत्तांत से मेल खाता है, जो पर्यटकों के लिए एक दिव्य अनुभव प्रदान करता है।

9 एकड़ भूमि में बनाया गया यह पैनोरमा कॉम्प्लेक्स

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पैनोरमा भव्यता, सरलता और वास्तुकला का बेहतरीन मिश्रण है और यह राज्य सरकार की ओर से भगवान श्री वाल्मीकि जी को विनम्र श्रद्धांजलि है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह पैनोरमा कॉम्प्लेक्स 9 एकड़ भूमि में बनाया गया है और इसकी निर्माण लागत 32.78 करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि यह पैनोरमा भगवान श्री वाल्मीकि जी को समर्पित है और महाकाव्य के श्लोकों के साथ उनके जीवन की कहानी को दर्शाता है।

Punjab News: सीएम मान ने वाल्मीकि जयंती के मौके पर लोगों को दिया बड़ा तोहफा

यह आधुनिक संग्रहालय भगवान वाल्मीकि जी के जीवन और योगदान को प्रदर्शित करने के लिए तकनीक का उपयोग करता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पैनोरमा में कुल 14 गैलरी हैं, और प्रत्येक गैलरी भगवान श्री वाल्मीकि जी के जीवन और रामायण के विशेष पहलुओं को समर्पित है।

Punjab News: सीएम मान ने वाल्मीकि जयंती के मौके पर लोगों को दिया बड़ा तोहफा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन 14 गैलरियों में स्वागत क्षेत्र, भगवान श्री वाल्मीकि जी के विशेष गुण, उनका जन्म और प्रारंभिक जीवन, आदि कवि (पहले कवि), पहला महाकाव्य, रामायण की रचना, रामायण की विशेषताएं, माता सीता और लव-कुश, योगेश्वर और संगीतेश्वर, संजीवनी विद्या के स्वामी, अश्वमेध यज्ञ, योग वशिष्ठ, भगवान वाल्मीकि जी नाम माला और उनके उपदेश शामिल हैं।

Punjab News: सीएम मान ने वाल्मीकि जयंती के मौके पर लोगों को दिया बड़ा तोहफा

उन्होंने कहा कि गैलरियों के अलावा, पैनोरमा में आगंतुकों के अनुभव को समृद्ध करने के लिए कई सुविधाएं प्रदान की गई हैं, जिसमें एक कैफेटेरिया, स्मारिका दुकान, पुस्तकालय और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये सुविधाएं आगंतुकों के दौरे को और अधिक सुखद बनाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी पैनोरमा एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संगम है, और यह भगवान श्री वाल्मीकि जी के जीवन और योगदान तथा रामायण महाकाव्य में रुचि रखने वाले पर्यटकों को आकर्षित करेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पैनोरमा इंजीनियरिंग का अद्भुत उदाहरण है, जिसे दुर्लभ वास्तुकला और सरलता के साथ बनाया गया है।

Punjab News: सीएम मान ने वाल्मीकि जयंती के मौके पर लोगों को दिया बड़ा तोहफा
Punjab News: सीएम मान ने वाल्मीकि जयंती के मौके पर लोगों को दिया बड़ा तोहफा
















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *