America News: पंजाब के युवक की अमेरिका में मौत, कर्ज लेकर भेजा था विदेश

Muskaan Dogra
2 Min Read
USA Visa
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमेरिका। America News: विदेश से आए दिन पंजाबियों की मौत की खबर सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब (Punjab) के युवक की विदेश में मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की अमेरिका (America) में मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान अमनदीप सिंह (40) के रूप में हुई है जोकि पठानकोट (Pathankot) के गांव धुपसड़ी कीड़ी गंडियाल हलका भोआ का रहने वाला बताया जा रहा है।

America News: पंजाब के युवक की अमेरिका में मौत, कर्ज लेकर भेजा था विदेश

बताया जा रहा है कि अमनदीप की अमेरिका में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक अमनदीप दो साल पहले कर्ज लेकर अमेरिका में रोजी रोटी कमाने के लिए गए था।

America News: पंजाब के युवक की अमेरिका में मौत, कर्ज लेकर भेजा था विदेश
File Photo Of Amandeep Singh

मौत की वजह पेट की आंत फटना

वहीं अमनदीप की मौत की वजह पेट की आंत फट जाना सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक पहले एक रेस्टोरेंट में काम करता था और एक सप्ताह पहले ही वह सभी दस्तावेज पूरे कर ट्रक ड्राइवर बना था।

America News: पंजाब के युवक की अमेरिका में मौत, कर्ज लेकर भेजा था विदेश

अमनदीप सिंह शादीशुदा था और उसकी साल 2012 में शादी हुई थी। उसके परिवार में पत्नी, 4 साल का बेटा और 9 साल की बेटी है। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार मिली तो घर पर मातम छा गया।

America News: पंजाब के युवक की अमेरिका में मौत, कर्ज लेकर भेजा था विदेश
America News: पंजाब के युवक की अमेरिका में मौत, कर्ज लेकर भेजा था विदेश

Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *