Jalandhar News: जालंधर में अवैध रूप से बनी तीन मंजिला इमारत को नोटिस भेजकर सील करना भूले निगम अफसर, विजीलेंस में शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में अवैध रूप से बन रही कामर्शियल इमारतों को नोटिस जारी करने के बाद नगर निगम के अफसर कार्रवाई के लिए भूल जाते हैं। एक ऐसा ही मामला जालंधर (Jalandhar) शहर के बीचोबीच टैगोर अस्पताल (Tagore Hospital) वाली रोड पर अवैध रूप से बनी तीन मंजिला कामर्शियल इमारत का है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

आरटीआई एक्टिविस्ट रविंदरपाल सिंह चड्ढा ने बताया कि टैगोर अस्पताल (Tagore Hospital) वाली रोड पर अवैध रूप से तीन मंजिला कामर्शियल इमारत बनाई गई है। इसकी शिकायत कई महीने पहले नगर निगम के कमिश्नर से की थी। शिकायत के बाद बिल्डिंग मालिक को नगर निगम ने नोटिस जारी कर दिया, लेकिन अवैध इमारत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Jalandhar News: जालंधर में अवैध रूप से बनी तीन मंजिला इमारत को नोटिस भेजकर सील करना भूले निगम अफसर, विजीलेंस में शिकायत

न तो सील किया और न ही डिच चलाई

वहीं, दूसरे शिकाय़तकर्ता आकाश ने कहा कि नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों ने नोटिस जारी करने के बाद उक्त इमारत को न तो सील किया और न ही उस पर डिच चलाई, जिससे निगम अफसरों पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

आकाश ने बताया कि टैगोर अस्पताल वाली रोड पर अवैध रूप से कामर्शियल इमारत बनाई गई। इस इमारत को नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) की तरफ से नोटिस भी जारी किया गया, यही नहीं नोटिस के बाद कुछ दिन तक इमारत काम काम रोका गया।

Jalandhar News: जालंधर में अवैध रूप से बनी तीन मंजिला इमारत को नोटिस भेजकर सील करना भूले निगम अफसर, विजीलेंस में शिकायत

AAP नेता की शिकायत पर नोटिस

इसके बाद उक्त इमारत फिर से बनकर तैयार हो गई। जबकि सत्ताधारी AAP के एक नेता लगातार इस अवैध इमारत पर कार्रवाई के लिए नगर निगम के कमिश्नर को कहते रहे, लेकिन उक्त अवैध इमारत को नोटिस भेजकर निगम अफसरों ने आंखें बंद कर ली। वहीं, एमटीपी इकबालप्रीत सिंह रंधावा ने कहा कि उक्त इमारत पर जल्द ही कार्रवाई होगी।

Jalandhar News: जालंधर में अवैध रूप से बनी तीन मंजिला इमारत को नोटिस भेजकर सील करना भूले निगम अफसर, विजीलेंस में शिकायत
Jalandhar News: जालंधर में अवैध रूप से बनी तीन मंजिला इमारत को नोटिस भेजकर सील करना भूले निगम अफसर, विजीलेंस में शिकायत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *