Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने सिपाही को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

Daily Samvad
2 Min Read
BRIBE
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 244 शब्द|📅 22 Oct 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान मंगलवार को थाना सदर बटाला पड़ने वाली पुलिस चौकी दयालगढ़ में तैनात सिपाही गुरप्रीत सिंह को 2000 रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को दलजीत सिंह निवासी गांव कोट करम चंद, डेरा रोड, बटाला जिला गुरदासपुर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

Vigilance Bureau caught constable red handed taking bribe of Rs 2000
Vigilance Bureau caught constable

मामला दर्ज किया गया

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके खिलाफ आबकारी कानून के तहत एक मामला दर्ज किया गया था और आरोपी ने उससे निजी तलाशी के दौरान बरामद मोबाइल फोन वापस करने के बदले 5000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान उक्त सिपाही को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 2000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के थाना रेंज अमृतसर में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने सिपाही को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने सिपाही को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *