Punjab News: अधिकारी परियोजनाओं का समयबद्ध ढंग से पूरा होना सुनिश्चित करें- हरदीप सिंह मुंडियां

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री स.हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि विभाग के कार्यों में और पारदर्शिता लानी चाहिए और चलाए जा रहे विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

आज यहां पूड्डा भवन में पूड्डा और गमाडा के इंजीनियरिंग विंग द्वारा चलाए जा रहे परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए स.मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में सरकार प्रदेश में साफ-सुथरा, भ्रष्टाचार-मुक्त और बेहतर प्रशासन प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है, इसलिए ड्यूटी निभाने में किसी भी अधिकारी द्वारा की गई कोई भी कोताही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनता की सेवा ही सरकार का मुख्य लक्ष्य

बैठक में इंजीनियरिंग विंग द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद स.मुंडियां ने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए और साथ ही कहा कि जो भी कार्य पेंडिंग चल रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए ताकि परियोजनाओं के अंतर्गत वासिंदों को सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जा सकें, क्योंकि आम जनता की सेवा ही सरकार का मुख्य लक्ष्य है।

Punjab News: अधिकारी परियोजनाओं का समयबद्ध ढंग से पूरा होना सुनिश्चित करें- हरदीप सिंह मुंडियां

स.मुंडियां ने कहा कि वे चल रहे परियोजनाओं की प्रगति की हर हफ्ते समीक्षा करेंगे और आने वाले समय में वे परियोजनाओं की ज़मीनी स्थिति जानने के लिए साइटों का दौरा भी करेंगे, इसलिए अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी से काम करें। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि अगर उन्हें अपनी ड्यूटी निभाने के दौरान कोई कठिनाई आती है तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं और उन्हें भरोसा दिलाया कि वे उनकी हर संभव मदद करेंगे।

Punjab News: अधिकारी परियोजनाओं का समयबद्ध ढंग से पूरा होना सुनिश्चित करें- हरदीप सिंह मुंडियां
















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *