Punjab News: पंजाब में किसान आज इन 4 हाईवे को करेंगे जाम, लोगों को होगी बड़ी परेशानी

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) में किसान लगातार सरकार से नाराज चल रहे है जिसके चलते प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं पंजाब में परेशान किसान आज फिर से राज्य के 4 हाईवे बंद करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में धान का उठान नहीं होने से परेशान किसान आज दोपहर 1 बजे के करीब किसान पंजाब के 4 हाईवे जाम करेंगे। यह ऐलान किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने किया है।

बीते दिन तीन घंटे तक जाम किया था हाईवे

उन्होंने आज दोपहर 1 बजे से पंजाब के 4 हाईवे जाम करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। 1 बजे किसान 4 सड़कों पर बैठेंगे और ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। बता दे कि बीते दिन भी तीन घंटे तक हाईवे जैम किया गया था।

वहीं बता दें कि संगरूर, मोगा, गुरदासपुर, फगवाड़ा-कपूरथला को किसानों द्वारा अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाएगा। हालांकि, इस दौरान किसानों को आपातकालीन और विशेष वाहनों के लिए छूट रहेगी।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *