Diwali Gift 2024: दिवाली के मौके पर सरकार ने दिए तोहफे, मुफ्त सिलेंडर के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Diwali Gift 2024: पूरे देश में दिवाली (Diwali) की तैयारियां चल रही हैं। इसके साथ ही राज्य सरकारों ने भी दिवाली पर अपना खजाना खोल दिया है। दिवाली को लेकर देश की राज्य सरकारों ने कई बड़े ऐलान किए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

दिवाली से पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ा

हरियाणा में भी सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 3 फीसदी बढ़ा दिया है। इसके बाद अब कर्मचारियों और पेंशनर्स को 50 फीसदी की जगह 53 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। इस बार 30 अक्टूबर को वेतन भी बैंक खाते में आ जाएगा।

मुफ्त सिलेंडर मिलेगा

योगी आदित्यनाथ ने दिवाली पर जनता को बड़ा तोहफा भी दिया है। राज्य में 28 अक्टूबर से 15 नवंबर तक बिजली कटौती नहीं होगी। इसके अलावा जिनके पास उज्ज्वला गैस कनेक्शन है उन्हें मुफ्त सिलेंडर मिलेगा।

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने जनता को कई सौगातें दी हैं। इस बार लाडली बहिना योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को गैस सिलेंडर पर 398 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। इस बार राज्य में कर्मचारियों को पहले ही वेतन दिया जा चुका है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *