Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के मुलाजिमों ने निगम दफ्तर घेरा, कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी, कामकाज बंद

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) में आज फिर से कामकाज ठप रहा। छुट्टियों के बाद सोमवार (Monday) को दफ्तर खुलने के बाद निगम यूनियन के नेताओं ने निगम कमिश्नर का दफ्तर घेर लिया और नारेबाजी की। यूनियन के पदाधिकारियों ने सरकारी गाड़ियों का गलत अलाटमेंट का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) नगर निगम (Municipal Corporation) यूनियन के प्रधान की अगुवाई में निगम मुलाजिमों ने निगम कमिश्नर दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन किया। निगम मुलाजिमों का आरोप है कि कमिश्नर ने गलत तरीके से कुछ लोगों को गाड़ियां अलाट कर दी है।

शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई

आपको बता दें कि पिछले दिनों सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम का दफ्तर घेरकर प्रदर्शन किया था। जो कई दिनों तक चला। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *