Punjab News: कर्मचारियों ने विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के दौरान भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने की ली शपथ

Muskaan Dogra
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) द्वारा राज्य से भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने के उद्देश्य से वरिंदर कुमार, विशेष डी.जी.पी.-कम-मुख्य निदेशक विजिलेंस ब्यूरो ने फील्ड अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

उन्होंने आज विजिलेंस ब्यूरो भवन एस.ए.एस. नगर में वार्षिक विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के पहले दिन शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात अधिकारियों/कर्मचारियों को संबोधित किया, जिसका उद्देश्य नागरिकों और सरकारी कर्मचारियों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की महत्वता के प्रति जागरूक करना था।

फील्ड अधिकारियों को नागरिकों के साथ जुड़ना चाहिए

अधिकारियों को सभी सात रेंजों में व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो रेंजों के सभी एस.एस.पीज और फील्ड अधिकारियों को नागरिकों के साथ जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा, “भ्रष्टाचार विरोधी संदेश को जमीनी स्तर तक पहुंचाना चाहिए ताकि समाज में पारदर्शिता, जवाबदेही, ईमानदारी और अखंडता को प्रोत्साहित किया जा सके।”

कुल 758 आरोपियों को गिरफ्तार किया

विजिलेंस ब्यूरो मुखी ने बताया कि इस वर्ष विजिलेंस जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य केंद्रीय सतर्कता आयोग की सोच के अनुसार ‘देश की खुशहाली के लिए ईमानदारी की संस्कृति’ का निर्माण है। भ्रष्टाचार के प्रति अपनी जीरो-सहनशीलता नीति को जारी रखते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने मार्च 2022 से अब तक भ्रष्टाचार के 673 मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने आगे बताया कि इन मामलों की जांच के दौरान कुल 758 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार राज्य और उसके नागरिकों की अखंडता और सम्मान के खिलाफ एक खतरनाक और घृणास्पद अपराध है, चाहे वह सेवा देने वालों या प्राप्त करने वाले नागरिकों द्वारा किया गया हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि किसी को भी भ्रष्ट कार्यों और दुरव्यवहार में शामिल पाया गया तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन को सुनिश्चित करने के लिए सरकार और विजिलेंस ब्यूरो के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में अपना सहयोग दें।

189 एफ.आई.आर. दर्ज की गई

वरिंदर कुमार ने बताया कि एक नागरिक केंद्रित शिकायत प्रणाली बनाने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 2022 में मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन व्हाट्सएप नंबर 9501-200-200 शुरू किया गया था, जिसके तहत ब्यूरो द्वारा 189 एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं। इस अवसर पर डी.आई.जी. विजिलेंस ब्यूरो हरजीत सिंह और संयुक्त निदेशक कंवलजीत सिंह और अरुण सैनी भी मौजूद थे।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *