Punjab Vigilance: PSPCL का हेड कैशियर रिश्वत लेते विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 258 शब्द|📅 28 Oct 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Vigilance: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत आज पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) कार्यालय, सब डिवीजन साउथ, अमृतसर में तैनात हेड कैशियर दविंदर सिंह को 50,000 रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को नरेंद्र कुमार निवासी बाजार गुज्जरां, भगतां वाला, गेट हकीमा, अमृतसर की दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

दस्तावेज़ तैयार करने के बदले रिश्वत की मांग

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क करके अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसने शक्ति नगर, अमृतसर में अपनी दुकान पर व्यावसायिक बिजली मीटर लगाने के लिए आवेदन किया था और इस संबंध में दस्तावेज़ तैयार करने के बदले आरोपी ने 1,00,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

Punjab Vigilance: PSPCL का हेड कैशियर रिश्वत लेते विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Punjab Vigilance: PSPCL का हेड कैशियर रिश्वत लेते विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार
















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *