Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ का गिरा तापमान, दिन और रात को हुई ठंड; जाने कब होगी बारिश

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) और चंडीगढ़ (Chandigarh) का तापमान लगातार गिर रहा है। रविवार को पंजाब का तापमान 1 डिग्री और चंडीगढ़ का तापमान 2.2 डिग्री गिर गया। राजधानी समेत पंजाब का औसत तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

इसके साथ ही राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 36.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में न तो शुष्क वातावरण से राहत मिलेगी और न ही बढ़ते प्रदूषण से राहत मिलने वाली है।

Stubble Burning
Stubble Burning In Punjab

इस बीच, पंजाब में रविवार को पराली जलाने के 108 नए मामले सामने आए हैं। तरनतारन में पराली जलाने की 24 घटनाएं सामने आई हैं। इसके बाद फिरोजपुर में 19, पटियाला में 11, अमृतसर और संगरूर में 10-10 मामले सामने आए हैं।

इस साल अब तक राज्य में खेतों में आग लगने की कुल 1,857 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जो पिछले साल की संख्या 3,293 से काफी कम है। देश में पराली जलाने के सबसे ज्यादा मामले पंजाब में सामने आ रहे हैं। जिसका असर यहां की जलवायु पर भी पड़ रहा है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *