Terrorist Attack In Jammu: जम्मू में एक बार फिर आंतकी हमला, सेना की एंबुलेंस पर चलीं गोलियां

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अखनूर। Terrorist Attack In Jammu: जम्मू (Jammu) से एक और आतंकी हमले की खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को जम्मू के अखनूर (Akhnoor) में आतंकियों ने सेना की एंबुलेंस पर फायरिंग की। गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह सेना की एक एंबुलेंस जम्मू-कश्मीर के अखनूर शहर के जोगवान इलाके में जा रही थी। तभी आतंकवादियों के एक समूह ने उन पर गोलियां चला दीं। इस घटना के बाद पुलिस और सेना अलर्ट हो गई है और पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि हमला सोमवार (अक्टूबर 28, 2024) सुबह 7:25 बजे जोगवां में शिवसन मंदिर के पास बट्टल इलाके में हुआ। तीन से चार आतंकियों ने एंबुलेंस और अन्य वाहनों पर 15-20 राउंड फायरिंग की। हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Terrorist Attack In Jammu: जम्मू में एक बार फिर आंतकी हमला, सेना की एंबुलेंस पर चलीं गोलियां
Terrorist Attack In Jammu: जम्मू में एक बार फिर आंतकी हमला, सेना की एंबुलेंस पर चलीं गोलियां
















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *