BSNL Diwali Offer: बीएसएनएल का बढ़िया दिवाली ऑफर, इस प्लान की कीमत हुई कम

Muskaan Dogra
2 Min Read
BSNL
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 210 शब्द|📅 30 Oct 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। BSNL Diwali Offer: सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने दिवाली पर अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए साल भर चलने वाले प्रीपेड प्लान की कीमत कम कर दी है। जहां सभी प्राइवेट कंपनियों ने अपने प्लान महंगे कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

वहीं बीएसएनएल (BSNL) ने यह प्लान सस्ता कर दिया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने दिवाली 2024 के तोहफे के रूप में अपने सबसे शानदार प्रीपेड प्लान में से एक की कीमत में कटौती की है। बीएसएनएल ने 1999 रुपये वाले प्लान की कीमत में 100 रुपये की कटौती की है, जिससे प्लान की प्रभावी कीमत 1899 रुपये हो गई है।

BSNL Diwali Offer: बीएसएनएल का बढ़िया दिवाली ऑफर, इस प्लान की कीमत हुई कम

यहां हम पको बता दे कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है, यह ऑफर 28 अक्टूबर से शुरू होगा और 7 नवंबर 2024 तक ही वैध रहेगा। बीएसएनएल का 1899 रुपये वाला प्लान 600GB डेटा के साथ आता है।

यह एक वार्षिक योजना है जो 365 दिनों की सेवा वैधता के साथ आती है। यह प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रति दिन 100 एसएमएस, गेम और म्यूजिक जैसे अतिरिक्त लाभ प्रदान करता है। इस प्लान से 28 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच रिचार्ज कराने पर 100 रुपये का फायदा मिलेगा।

BSNL Diwali Offer: बीएसएनएल का बढ़िया दिवाली ऑफर, इस प्लान की कीमत हुई कम

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *