Punjab News: विजिलेंस द्वारा 15,000 की रिश्वत लेता सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथों काबू

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 231 शब्द|📅 30 Oct 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने फतेहगढ़ साहिब जिले के थाना सरहिंद के अधीन आती नबीपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज, पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एस.आई.) मनदीप सिंह को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी को लुधियाना निवासी विनीत कुमार की दर्ज शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि सब-इंस्पेक्टर उसके दो निजी एंबुलेंस को छोड़ने के बदले 25,000 रुपये की मांग कर रहा था, जो एक ट्रक के साथ सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थीं, लेकिन सौदा 20,000 रुपये में तय हो गया।

Punjab News: विजिलेंस द्वारा 15,000 की रिश्वत लेता सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथों काबू

इस सड़क दुर्घटना से संबंधित मामला थाना सदर में दर्ज है। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि आरोपी ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 5,000 रुपये पहले ही ले लिए थे। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, आर्थिक अपराध शाखा (ई.ओ.डब्ल्यू.) की एक विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान इस पुलिस अधिकारी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से दूसरी किस्त के रूप में 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया।

Punjab News: विजिलेंस द्वारा 15,000 की रिश्वत लेता सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथों काबू

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *