Gas Leak In Punjab: पंजाब में एक बार फिर गैस लीक से मचा हड़कंप, कई लोगों की हालत गंभीर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Gas Leak In Punjab: पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना (Ludhiana) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना में गैस लीक हो गई है जिसकी चपेट में 7 लोग आ गए है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

मिली जानकारी के मुताबिक गैस लीक होने के बाद आग भड़क गई और उसमे 7 लोग झुलस गए। मिली जानकारी मुताबिक लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में घरेलू गैस की पलटी करने के दौरान लगी भयानक आग में एक मासूम बच्ची सहित कुल 7 लोग बुरी तरह से झुलस गए है।

इसमें घटना में झुलसे 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है यहां उनका इलाज किया जा रहा है। इसमें एक महिला और बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।



















Leave a Comment