Hina Khan: फैशन शो में लड़खड़ाई हिना, कार्तिक आर्यन ने गिरने से बचाया, देखें Video

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Hina Khan: सोनाली बेंद्रे, ताहिरा कश्यप खुराना, हिना खान, तृप्ति डिमरी और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने मनीष मल्होत्रा के फैशन शो नमो भारत(Namo Bharat): वॉक फॉर करेज, वॉक फॉर सर्विस और वॉक फॉर हेरिटेज को यादगार बना दिया। यह आतंकी हमले के नायकों और कैंसर से बचे लोगों की भावना का जश्न मनाने के लिए भारतीय अल्पसंख्यक फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

भूल भुलैया 3 के सह-कलाकार कार्तिक और त्रिप्ति शोस्टॉपर थे जबकि कैंसर से बचे सोनाली और ताहिरा ने रैंप वॉक किया। स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करा रही हिना ने भी रैंप पर जलवा बिखेरा।

Hina Khan

हिना खान इन दिनों कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। उन्हें स्टेज 3 का ब्रेस्ट कैंसर है जिसकी जानकारी उन्होंने इसी साल जुलाई में दी थी। इतनी खतरनाक बीमारी होने के बावजूद एक्ट्रेस अपने काम में पीछे नहीं हैं और लगातार वर्क कमिटमेंट्स पूरे कर रही हैं।

इवेंट के लिए किया रैंप वॉक

बीते दिनों हिना खान, कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, सोनाली बेंद्रे और अन्य कलाकारों को नमो भारत कार्यक्रम में रैंप वॉक करते देखा गया। इस नेक काम के लिए कई सेलिब्रिटीज आगे आए और इसे प्रमोट किया। अब इवेंट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

कार्तिक आर्यन ने एक्ट्रेस को संभाला

इस वीडियो में हिना खान मंच पर कार्तिक आर्यन से मिलने के लिए आगे बढ़ती हैं जब उनका पैर अचानक से लड़खड़ा जाता है और वो गिरने लगती हैं। इस दौरान कार्तिक उन्हें सहारा देते और बड़े ही प्यार से संभालते नजर आए। फैंस कार्तिक के इस स्वीट जेस्चर की तारीफ कर रहे हैं।

फैंस को होने लगी हिना की चिंता

हालांकि कुछ फैंस वीडियो में हिना के इस हाल को देखकर मायूस भी हैं। एक ने लिखा, कीमोथेरेपी ने हिना का हाल बुरा कर दिया है। भगवान उन्हें ताकत दे और इससे लड़ने की शक्ति दे। वहीं कुछ लोगों को हिना का जज्बा बहुत पसंद आया।

Hina-Khan-breast-cancer

वर्कफ्रंट की बात करें तो हिना को पॉपुलर टेलीविजन शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा के तौर पर देखा गया था। इस नाम से वो घर घर पहचानी जाने लगीं। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 और बिग बॉस 11 जैसे टेलीविजन रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया। वह कसौटी जिंदगी की और नागिन 5 जैसे शोज में भी दिखाई दीं।

BN Real Estate
BN Real Estate


















Leave a Comment