Punjab News: पंजाब में AAP के 4 उम्मीदवारों की घोषणा, किया ये बड़ा ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में चुनावी बिगुल बज चुका है। दरअसल, पंजाब (Punjab) की चार सीटों पर उप-चुनावों (By Election) की घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी (AAP) ने चारों सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

लिस्ट के अनुसार डेरा बाबा नानक (Dera Baba Nanak) से गुरदीप सिंह रंधावा, चब्बेवाल (Chabbewal) से ईशान चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा (Giddarbaha) से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों और बरनाला (Barnala) से हरिंदर सिंह धालीवाल को टिकट दी गई है।

रिजल्ट 23 नवंबर को

बरनाला, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, इसका रिजल्ट 23 नवंबर को जारी किया जाएगा।

बरनाला विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ता हरिंदर सिंह धालीवाल को टिकट दिया है। संगरूर से सांसद और बरनाला से पूर्व आप विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर के करीबी हैं। हरिंदर सिंह धालीवाल बरनाला जिले के गांव छीनीवाल से हैं।

उनका परिवार किसान परिवार है और उनके पिता पशु चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। मीत हेयर और हरिंदर सिंह स्कूल के समय से दोस्त हैं।

List released by AAP
List released by AAP

खाली हैं ये सीटें

पंजाब की चारों सीटों के विधायक अब सांसद बन गए हैं। उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा भी दे दिया है। बरनाला से विधायक रहे गुरमीत सिंह मीत हेयर अब संगरूर से सांसद हैं। वहीं, गिद्दड़बाहा से विधायक रहे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अब लुधियाना से सांसद हैं।

उधर, राजकुमार चब्बेवाल चब्बेवाल विधानसभा से विधायक थे। अब वह होशियारपुर से सांसद चुन लिए गए हैं। वहीं, डेरा बाबा नानक से विधायक रहे सुखजिंदर सिंह रंधावा अब गुरदासपुर से सांसद बन गए हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *