Punjab News: मुख्यमंत्री द्वारा लोगों को दशहरे और दुर्गा पूजा की दी बधाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने आज समूह देश निवासियों ख़ास तौर पर देश-विदेश में बसते पंजाबियों को दशहरे (Dussehra) और दुर्गा पूजा (Durga Puja) के त्योहार के पवित्र मौके की बधाई दी है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

एक संदेश के द्वारा मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दोनों त्योहार जो बुराई पर नेकी की जीत के प्रतीक हैं, हमें हमारी अमीर सांस्कृतिक विरासत की याद दिलाते हैं।

Dussehra
Dussehra

यह त्योहार सभी धर्मों से ऊपर

उन्होंने कहा कि यह त्योहार सभी धर्मों से ऊपर उठ कर लोगों को भाईचारक सांझ, एकता और आपसी प्यार की जड़ों को और मज़बूत करने का मौका प्रदान करते हैं। यह त्योहार हमें समानता और ख़ुशहाली वाला समाज सृजित करने में आदर्शमयी और नेकी वाला जीवन व्यतीत करने का मार्ग दिखाते हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे इन त्योहारों को सांझा तौर पर मना कर भाईचारे, एकता और अमन-शान्ति को प्रफुल्लित करने के लिए समर्पित हों।

BN Real Estate
BN Real Estate


















Leave a Comment