Canada News: एपी ढिल्लों के घर के बाहर फायरिंग के मामले में पुलिस ने पंजाबी लड़के को किया गिरफ्तार

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 236 शब्द|📅 01 Nov 2024

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: पंजाबी गायक एपी ढिल्लों (AP Dhillon) के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कनाडाई पुलिस (Canada Police) ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा (Canada) पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान विन्निपेग के 25 वर्षीय अबजीत किंगरा के रूप में हुई है।

आरोपी ओंटारियो से गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि आरोपी अभिजीत किंगरा को ओंटारियो (Ontario) से गिरफ्तार किया गया है। उसे शुक्रवार को ओंटारियो की अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं कनाडा पुलिस का मानना है कि इस मामले में फरार चल रहा दूसरा आरोपी भारत भाग गया है।

Canada News: एपी ढिल्लों के घर के बाहर फायरिंग के मामले में पुलिस ने पंजाबी लड़के को किया गिरफ्तार

बता दे कि यह घटना करीब 2 महीने पहले 2 सितंबर को हुई थी। पुलिस ने कहा कि दूसरे संदिग्ध का गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। दूसरे आरोपी की पहचान 23 वर्षीय विक्रम शर्मा के रूप में की गई है, जो विन्निपेग में रहता था।

Canada News
Canada News

एपी ढिल्लों का घर वैंकूवर इलाके में है। उनके घर पर फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो के मुताबिक, एक शूटर ने गेट के बाहर से 11 गोलियां चलाईं। उसने काले कपड़े पहने हुए थे। लॉरेंस गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।

Canada News: एपी ढिल्लों के घर के बाहर फायरिंग के मामले में पुलिस ने पंजाबी लड़के को किया गिरफ्तार
Canada News: एपी ढिल्लों के घर के बाहर फायरिंग के मामले में पुलिस ने पंजाबी लड़के को किया गिरफ्तार
















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *