LPG Price Hiked: एलपीजी सिलैंडर 62 रुपए हुए महंगा, आम लोगों को लगा बड़ा झटका

Daily Samvad
2 Min Read
LPG cylinders
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। LPG Price Hiked: दिवाली (Diwali) के दिन सरकार ने लोगों को बड़ा झटका दिया है। हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Price) अपडेट होते हैं। आज भी 1 नवंबर 2024 को इनके दाम अपडेट हुए।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

नए अपडेट के अनुसार, कमर्शियल सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) के दाम 62 रुपये बढ़ गए हैं। इसका मतलब है कि कमर्शियल सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder Price) महंगा हो जाने का असर आम जनता पर भी पड़ सकता है। हालांकि, राहत की बात है कि घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

अब क्या है नई दरें (Commercial LPG Cylinder Latest Price)

IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार कमर्शियल सिलेंडर की नई दरें- दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1802 रुपये हो गया। अक्तूबर में इसकी कीमत 1740 रुपये थी। कोलकाता में 19 किलो वाला सिलेंडर 1850.50 रुपये से बढ़कर 1911.50 रुपये हो गया।

मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1754 रुपये में मिलेगा। जबकि, पिछले महीने इसकी कीमत 1692.50 रुपये थी। चेन्नई में 19 किलो एलपीजी सिलेंडर 1903 रुपये से बढ़कर 1964 रुपये हो गया।

नहीं बदले घरेलू सिलेंडर के दाम

Free LPG Cylinder
Free LPG Cylinder

ऑयल मार्केटिंगं कंपनियों इस महीने भी घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। आखिरी बार अगस्त 2023 में इनकी कीमतों में बदलाव हुआ था। उसके बाद से सभी शहरों में इनके दाम स्थिर बने हुए हैं।

घरेलू सिलेंडर की कीमत

  • दिल्ली में 803 रुपए
  • कोलकाता में 829 रुपए
  • मुंबई में 802.50 रुपए
  • चेन्नई में 818.50 रुपए

सब्सिडी मिलती रहेगी

हालांकि, उज्जवला योजना के लाभार्थियों को घरेलू सिलेंडर के दाम पर 200 रुपये की सब्सिडी मिलती है। इसका मतलब है कि उन्हें यह सिलेंडर 603 रुपये का पड़ता है।

LPG Price Hiked: एलपीजी सिलैंडर 62 रुपए हुए महंगा, आम लोगों को लगा बड़ा झटका
LPG Price Hiked: एलपीजी सिलैंडर 62 रुपए हुए महंगा, आम लोगों को लगा बड़ा झटका
















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *