Jalandhar News: जालंधर में दो गुटों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, कई घायल, इलाके में मचा हड़कंप

Mansi Jaiswal
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Firing in Jalandhar- जालंधर (Jalandhar) में दो गुटों में जबरदस्त गोलीबारी हुई है। खबर है कि दो गुटों ने एक दूसरे गुट पर गोली चलाई है। जानकारी के मुताबिक, 2 पक्षों में हुए विवाद में गोली, जिसमें कई को गोली लगी है। कहा जा रहा है कि इलाज के दौरान एक की मौत हो गई है, जबकि 2 युवक घायल है।

यह भी पढ़ें: किचन के आगे शू रैक रखना चाहिए या नहीं? यहां जाने

जालंधर (Jalandhar) से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि घायल युवकों को तुरन्त अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसमें एक की पहचान बादशाह (Badshah) जबकि दूसरे का नाम इशू बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि अस्पताल में एक ने दम तोड़ दिया है।

Firing In Punjab
Firing In Punjab

आमने सामने चली गोली

जानकारी के अनुसार खिंगरा गेट में दो पक्षों में विवाद हुआ जिसके बाद एक पक्ष ने गोली चला दी, जो बादशाह (Badshah) नामक युवक के लगी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात को किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था और आज शाम दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने हो गए।

इसके बाद एक पक्ष ने गोली चला दी। गोली दो लोगों को लगी है। दोनों को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां एक की मौत बताई जा रही है। फिलहाल अभी मौत की पुष्टि नहीं हुई।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *