Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने श्री गुरुद्वारा तल्हण साहिब में मत्था टेका, सुख-शांति और सौहार्द के लिए किया अरदास

Daily Samvad
2 Min Read
र्व सांसद सुशील रिंकू ने श्री गुरुद्वारा तल्हण साहिब में मत्था टेका
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: श्री गुरु नानक जयंती (Shri Guru Nanak Jayanti) के पावन अवसर पर भाजपा (BJP) नेता और जालंधर (Jalandhar) के पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने श्री गुरुद्वारा तल्हण साहिब (Shri Gurdwara Talhan Sahib) समेत जिले के कई गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

सुशील रिंकू ने गुरु नानक जयंती की बधाई देते हुए कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं हमें करुणा, दया और विनम्रता की भावना को आगे बढ़ाने के लिए सदैव से प्रेरित करती आ रही हैं।

Sushil Rinku jalandhar
Sushil Rinku jalandhar

सेवाभाव की भावना से काम करना चाहिए

सुशील रिंकू ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं हमें समाज सेवा करने और अपनी धरती को और उत्कृष्ट बनाने के लिए भी प्रेरित करती आई हैं। हमें श्री गुरु नानक देव जी के बताए हुए रास्ते पर चलकर समाज में सेवाभाव की भावना से काम करना चाहिए।

जालंधर में आज श्री गुरु नानक देवी जी के गुरु पर्व को धूमधाम से मनाया गया। हर साल की तरह गुरु के प्रकाश पर्व उमंग और उल्लास से मनाया गया। जालंधर में स्थित शहर के सबसे पुरानी गुरुद्वारों में से एक, गुरुद्वारा श्री तल्हण साहिब में आज भव्य आयोजन किया गया। पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक कर सुख शांति और सौहार्द के लिए अरदास किया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *