डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) में किसी भी वक्त नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Election) की तारीखों का ऐलान हो सकता है। निगम चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों में चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन करना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद
पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) व पूर्व विधायक शीतल अंगुराल (Sheetal Angural) के करीबी भाजपा युवा नेता तरसेम थापा (Tarsem Thapa) द्वारा वार्ड नंबर-58 से टिकट अप्लाई की गई यह वार्ड पहले 74 नंबर हुआ करता था।

तरसेम थापा लोकप्रिय चेहरा
जालंधर वेस्ट हल्के के इस वार्ड में तरसेम थापा लोकप्रिय चेहरा है और पिछले 10 साल से इस वार्ड में काफी सक्रिय है। उन्होंने आज जिला महामंत्री अशोक सरीन की माजूदगी में फार्म जमा करवाया।
तरसेम थापा भाजपा में मंडल 11 के इंचार्ज पद पर नियुक्त है। वह पार्टी के लिए हर मोर्चे पर डटे है और भाजपा को जालंधर में मजबूत करने के लिए उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। वार्ड वासियों का कहना है कि अगर तरसेम थापा चुनाव लड़ते हैं तो उनकी जीत पक्की है।


