AAP MLA News: आम आदमी पार्टी के MLA के बेटे और उसके दोस्तों के खिलाफ FIR दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। AAP MLA News: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक (MLA) के बेटे सहित उसके तीन दोस्तों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर FIR) दर्ज की है। आरोप है कि विधायक के बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई की है। मारपीट करने के बाद विधायक का बेटा अपने दोस्तों के साथ फरार हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: किचन के आगे शू रैक रखना चाहिए या नहीं? यहां जाने

मामला दिल्ली (Delhi) के आप (AAP) विधायक वीरेंद्र कादियान (Virender Kadian) के बेटे का है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित सचिन सहरावत ने बताया कि वह महराम नगर दिल्ली कैंट (Delhi Cantt) इलाके में रहता है। वह दो नवंबर को अपनी कार से पत्नी के साथ उसके मायके लाडो सराय गया था।

विधायक के बेटे ने मारपीट की

पत्नी को उसके मायके छोड़ने के बाद सचिन अपनी बुआ के घर कटवारिया सराय गया। यहां से वह तीन नवंबर को तड़के तीन बजे अपने घर जा रहा था। जब वह कार लेकर शहीद जीत सिंह मार्ग पर स्थित केन्द्रीय विद्यालय के पास लाल बत्ती पर रुका तो उसके पास एक कार आकर रुकी।

कार से दिल्ली कैंट से आप विधायक वीरेंद्र कादियान का बेटा अंकित कादियान उसका दोस्त रोहन, अंकित नागर और विष्णु उतरे। सभी ने उससे मारपीट शुरू कर दी। लाठी व डंडों से उसकी पिटाई की। आरोपितों ने पीड़ित की कार की चाबी, सनरूफ और शीशा भी तोड़ दिया। इसके बाद फरार हो गए। सचिन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

Aam Aadmi Party MLA Virendra Kadian
Aam Aadmi Party MLA Virendra Kadian

विधायक वीरेंद्र कादियान ने दी सफाई

पुलिस ने मामले में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मामले में दिल्ली कैंट से विधायक वीरेंद्र कादियान का कहना है कि यह सब साजिश के तहत किया जा रहा है। जानबूझकर बेटे व उसके साथी को फंसाया गया है।



















Leave a Comment