Jalandhar News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, विद्या भारती उत्तर क्षेत्र प्रशिक्षण एवं सेवा शिक्षा प्रमुख हर्ष जी का निधन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक, विद्या भारती (Vidya Bharti) उत्तर क्षेत्र प्रशिक्षण एवं सेवा शिक्षा प्रमुख माननीय हर्ष जी का आज निधन हो गया। उनके निधन से शोक व्याप्त हो गया। संघ के पदाधिकारियों ने शोक जताया है।

यह भी पढ़ें: किचन के आगे शू रैक रखना चाहिए या नहीं? यहां जाने

विद्या भारती उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री विजय नड्डा (Vijay Nadda) ने हर्ष जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि ‘हर्ष जी अचानक हम सब को छोड़ कर गोलोक वासी हो गए। ईश्वर इस महान आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा सभी परिजनों एवं कार्यकर्ताओं को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करे, यही श्री चरणों में प्रार्थना है।’

Harsh Ji
Harsh Ji

45 वर्षों से राष्ट्र की निस्वार्थ भाव से सेवा

विद्या भारती पंजाब के प्रांत संपर्क प्रमुख सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि हर्ष जी संघ के जीवनव्रती, लगभग 45 वर्षों से राष्ट्र की निस्वार्थ भाव से सेवा में लगे रहे। उन्होंने अपना घर बार छोड़ कर, परिवार का मोह त्याग कर समाज कल्याण के कार्यों में काम किया। उन्होंने बताया कि हर्ष जी की अंतिम इच्छा के मुताबिक उनके अंगों को दान किया गया है।

उनके अंतिम दर्शन दिनांक 2 नवंबर 2024 प्रातः 8:30 से 9:30 बजे विद्या धाम जालंधर में होंगे तथा उनका अंतिम संस्कार शनिवार को प्रातः 10 बजे शिव पूरी सूर्या एनक्लेव जालंधर में होगा। उनके निधन पर डेली संवाद परिवार शोक व्यक्त करता है।



















Leave a Comment