Devendra Fadnavis: देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, शिंदे बनेंगे डिप्टी सीएम

Daily Samvad
3 Min Read
Devendra Fadnavis Maharashtra CM LIVE Update Eknath Shinde
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुंबई। Devendra Fadnavis: Maharashtra CM LIVE Update- महाराष्ट्र (Maharashtra) में मुख्यमंत्री (CM) पद के लिए चल रही रस्साकस्सी आखिरकार खत्म हो गई है। गठबंधन ने तय किया है कि भाजपा (BJP) नेता और राज्य़ के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने शिवसेना (Shiv Sena) नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde), NCP लीडर अजित पवार (Ajit Pawar) के साथ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान​​​​​​ भाजपा के ऑब्जर्वर्स विजय रूपाणी और निर्मला सीतारमण भी मौजूद थे।

Devendra Fadnavis Maharashtra CM
Devendra Fadnavis Maharashtra CM

हम तीनों एक – फडणवीस

इसके बाद देवेंद्र फडणवीस, शिंदे और पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। फडणवीस और शिंदे दोनों ने कहा कि कितने और कौन-कौन मंत्री शपथ लेंगे, इसकी जानकारी दे दी जाएगी। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम कल 5:30 बजे आजाद मैदान में होगा। फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में यह कार्यक्रम होगा।

महायुति की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद देवेंद्र फडणवीस सीएम हाउस पहुंचे। यहां उनकी एकनाथ शिंदे के साथ 45 मिनट मीटिंग हुई। सूत्रों ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम बनने तो तैयार हो गए हैं, लेकिन अभी भी वह गृह मंत्रालय के लिए अड़े हैं।

Devendra Fadnavis
Devendra Fadnavis

कौन-कौन शपथ लेगा

देवेंद्र फडणवीस ने कहा- हम तीनों नेता एक हैं। डिप्टी सीएम और सीएम सिर्फ तकनीकी पद हैं। कौन-कौन शपथ लेगा, ये शाम तक बता दिया जाएगा। मैंने एकनाथ जी से सरकार में शामिल होने और डिप्टी सीएम बनने का अनुरोध किया था।

शिंदे बोले- इस बार मैं फडणवीस

एकनाथ शिंदे ने कहा- मुझे क्या मिल रहा है, यह सवाल ही नहीं था। हमारे मन में सिर्फ यह भावना थी कि महाराष्ट्र को क्या मिला। इसी पर हमने काम किया। महायुति में कोई ऊंच-नीच नहीं है। सब ठीक है। पिछली बार देवेंद्र फडणवीसजी ने मेरे नाम की सिफारिश की थी। इस बार मैं उनका नाम मुख्यमंत्री के तौर पर ले रहा हूं।

devendra fadnavis BJP
devendra fadnavis BJP

मंत्रिमंडल पर चर्चा

इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया। इसके बाद फडणवीस मुख्यमंत्री आवास वर्षा पहुंचे, यहां शिंदे और पवार के साथ बातचीत की। सूत्रों के मुताबिक यहां मंत्रियों के नामों पर चर्चा हुई। शाम तक नाम भी सामने आ जाएंगे।

Eknath Shinde
Eknath Shinde

एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम बनेंगे

न्यूज एजेंसी ANI ने शिवसेना के सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम बनने के लिए मान गए हैं। कल वे अजित पवार के साथ डिप्टी सीएम बनेंगे। फडणवीस कैबिनेट में दो डिप्टी सीएम होंगे। अजित पवार और एकनाथ शिंदे।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *