Punjab News: CM मान के नेतृत्व वाली सरकार ने 50,000 से अधिक कर्मचारियों की सरकारी भर्ती की- मुंडिया

Daily Samvad
2 Min Read
Bhagwant Singh Mann-led government recruited more than 50,000 government employees
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया (Hardip Singh Mundian) ने विभाग में नियुक्त हुए तीन नए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। चंडीगढ़ (Chandigarh) में आयोजित समारोह में उन्होंने विभाग में नियुक्त लॉ ऑफिसर कुलवंत सिंह और क्लर्क रूपाली एवं मिलनप्रीत कौर को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

इस अवसर पर मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा और विभागीय सचिव राहुल तिवारी भी उपस्थित थे। श्री मुंडिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार ने ढाई वर्षों के कार्यकाल में अब तक 50,000 से अधिक कर्मचारियों की सरकारी भर्ती की है।

223 कर्मचारियों की भर्ती

आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग ने 223 कर्मचारियों की भर्ती की है। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग आने वाले समय में रिक्त पदों को भरकर और अधिक भर्तियां करेगा।

आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के युवाओं को उनके गृह राज्य में ही रोजगार के साधन उपलब्ध करवा रही है। इसके अलावा, निवेश को बढ़ावा देने के लिए निवेशकों को अनुकूल वातावरण प्रदान किया गया है, जिससे निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। इससे प्रदेश के आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिल रहा है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *