Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री ने मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर की ये अपील

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Information and Public Relations and School Education Minister Harjot Singh Bains
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आनंदपुर साहिब हलके से विधायक हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने आज केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) को पत्र लिखकर भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) के अधीन आने वाली नदियों पर 5 नए पुल बनाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब हलके के निवासियों, विशेष तौर पर नंगल, कीरतपुर साहिब और आनंदपुर साहिब जैसे क्षेत्रों के निवासियों को जो भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, सड़क संपर्क की कमी के कारण बुनियादी ढांचे की गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

Punjab Information and Public Relations and School Education Minister Harjot Singh Bains
Harjot Singh Bains

पुल बनाने की मांग की

उन्होंने कहा कि इन नए पुलों के निर्माण से न केवल सड़क संपर्क में सुधार होगा, बल्कि इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मंत्री बैंस ने केंद्रीय मंत्री से सरसा-नंगल पर पुल बनाने, ब्रह्मपुर और ड्रौली में 60 साल पुराने पुलों की पुनर्निर्माण, अटारी और इसके साथ लगे गांवों के लिए पुल और गांव भाओवाल के लिए पुल बनाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि इन पुलों के निर्माण पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि यह ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रगति और समृद्धि के लिए मार्ग प्रशस्त करेंगे।

खालसा पंथ की स्थापना की

मंत्री ने कहा कि उनके पूर्वजों ने भाखड़ा नंगल डेम, नहरों और बिजली घरों की स्थापना के लिए अपनी मां जैसी बहुमूल्य भूमि दान दी थी। उन्होंने आगे कहा कि आधुनिक भारत के विकास में भाखड़ा डेम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इसे “आधुनिक भारत का मंदिर” के रूप में सराहा था।

बैंस ने अपने पत्र में लिखा कि 60 साल पहले उस युग में बने इस डेम का बुनियादी ढांचा काफी बिगड़ चुका है और इसके पुनर्निर्माण के लिए कोई महत्वपूर्ण पहल नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि श्री आनंदपुर साहिब वह पवित्र भूमि है जहां दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। इसके साथ ही इस पवित्र भूमि को माता नैणा देवी और अन्य कई मंदिरों की पवित्र भूमि होने का आशीर्वाद भी प्राप्त है।















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *