डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब (Punjab) पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर (Encounter) की खबर आ रही है। खबर है कि तरनतारन (Tarn Taran) पुलिस और आतंकी लखबीर लंडा गैंग के 3 बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। लंडा गैंग के 3 सदस्यों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस घटना में 2 आरोपी घायल हो गए। पुलिस द्वारा 3 आरोपियों को काबू कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान कुलदीप सिंह लड्डू, यादविंदर सिंह यादा और प्रभजीत सिंह जज के रूप में हुई है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग के दौरान पैरों में गोली लगने से कुलदीप सिंह लड्डू और यादविंदर सिंह यादा घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही तरनतारन के एस.एस.पी. अभिमन्यु राणा भी मौके पर पहुंचे। इस संबंध में जानकारी देते हुए डी. एस. पी. गोइंदवाल साहिब अतुल सोनी ने बताया कि उक्त लोगों ने थाना चोहला साहिब के गांव के एक डॉक्टर से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर उक्त लोगों ने बार-बार फोन किया और बाद में 50 लाख रुपए की मांग की।
पुलिस को उक्त लोगों के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद सी.आई.ए. स्टाफ और थाना चोहला साहिब की पुलिस द्वारा जब इन्हें राऊंड अप किया गया तो उनके द्वारा पुलिस पर गोलियां चलाई गई। जवाबी फायरिंग के दौरान कुलदीप सिंह लड्डू और यादविंदर सिंह यादा घायल हो गए और प्रभजीत सिंह को हिरासत में ले लिया गया है।
घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डी। एस। पी। उन्होंने कहा कि पुलिस अब उनसे पूछताछ करेगी कि किन लोगों ने उन्हें डॉक्टर का फोन नंबर दिया था और किसने फिरौती के लिए फोन किया था।