Punjab News: पंजाब के स्पीकर संधवां ने पूर्व PM के निधन पर दुख किया व्यक्त

Daily Samvad
2 Min Read
Kultar Singh Sandhwan

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां (Kultar Singh Sandhwan) ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

आज यहां जारी एक प्रेस बयान में डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए संधवां ने कहा कि वह एक महान भारतीय राजनेता, अद्वितीय अर्थशास्त्री, शिक्षाविद, नौकरशाह, दूरदर्शी, देश के प्रति समर्पित और सक्षम नेतृत्व प्रदान करने वाले नेता थे, जिन्होंने लगातार 10 वर्षों तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा की। उन्होंने कहा कि देश ने एक महान नेता खो दिया है।

Manmohan Singh, Former Prime Minister of India
Manmohan Singh, Former Prime Minister of India

2004 से 2014 तक भारत के PM रहे

डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा देश के प्रति दी गई उल्लेखनीय सेवाओं को याद करते हुए स संधवां ने कहा कि 26 सितंबर, 1932 को पाकिस्तान के गांव गाह में जन्मे डॉ. मनमोहन सिंह पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के प्रोफेसर, भारतीय योजना आयोग के प्रमुख, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, भारत के वित्त मंत्री, राज्यसभा में विपक्ष के नेता और वर्ष 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।

उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान उनका परिवार पाकिस्तान छोड़कर अमृतसर आकर बस गया था। उन्होंने यह भी बताया कि डॉ. मनमोहन सिंह को वर्ष 1987 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। स्पीकर ने परमात्मा से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *