Daily Horoscope: आज शुरू कर सकते हैं नया काम, इन राशियों के लोगों को सेहत को लेकर रहना होगा अलर्ट, जाने अपना राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 29 December 2024: आज 29 दिसंबर 2024 की तारीख है, दिन है रविवार (Sunday)।  आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार,साल 2024 का अंतिम रविवार 29 दिसंबर का दिन सभी राशियों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ राशि के जातक कोई नया काम शुरु कर सकते हैं। वहीं, कुछ राशि के जातक परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope)।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज शुरू कर सकते हैं नया काम, इन राशियों के लोगों को सेहत को लेकर रहना होगा अलर्ट, जाने अपना राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी नए काम के सिलसिले में जा सकते हैं। यात्रा आदि में अपना ख्याल रखें। स्वास्थ्य में स्थिति ठीक रहेगी। व्यवसाय में आपको आर्थिक सहायता की जरूरत पड़ सकती है। इसके साथ ही परिवार में पत्नी से कुछ बातों को लेकर अनबन बनी रहेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज शुरू कर सकते हैं नया काम, इन राशियों के लोगों को सेहत को लेकर रहना होगा अलर्ट, जाने अपना राशिफल

आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करना लाभ अच्छा रहेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज शुरू कर सकते हैं नया काम, इन राशियों के लोगों को सेहत को लेकर रहना होगा अलर्ट, जाने अपना राशिफल

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। स्वास्थ्य के हिसाब से दिन अच्छा रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। व्यवसाय में बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आपको आगामी समय में लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए अच्छा समय है। परिवार में पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज शुरू कर सकते हैं नया काम, इन राशियों के लोगों को सेहत को लेकर रहना होगा अलर्ट, जाने अपना राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा कार्य आपको आज मिल सकता है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई सुखद समाचार परिवार में प्राप्त होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज शुरू कर सकते हैं नया काम, इन राशियों के लोगों को सेहत को लेकर रहना होगा अलर्ट, जाने अपना राशिफल

आज आप शारीरिक तौर से खुद को काफी कमजोर महसूस करेंगे, जिस कारण आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। आज आपके हाथ आया काम निकल सकता है। व्यवसाय में आपके पार्टनर आपको बड़ा धोखा दे सकते हैं। वाणी पर संयम रखें, वाहन आदि के चलने में सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज शुरू कर सकते हैं नया काम, इन राशियों के लोगों को सेहत को लेकर रहना होगा अलर्ट, जाने अपना राशिफल

आज वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें नहीं, तो दुर्घटना के शिकार हो सकते है। आपका मन अशांत रहेगा। आज भावुकता या जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन न लें। वरना परिणाम अच्छा नहीं होगा। आज किसी भी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में देना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। पत्नी व बच्चों से मतभेद हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज शुरू कर सकते हैं नया काम, इन राशियों के लोगों को सेहत को लेकर रहना होगा अलर्ट, जाने अपना राशिफल

आज आपका मस्तिष्क नेगेटिव विचारों से भरा रहेगा। किसी की अच्छी बात भी आज आपको बुरी लग सकती है। नए विवाद खड़े कर सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में लेनदेन से बचें। साथ ही परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद से दूर रहें नहीं, तो आप बड़े नुकसान में पहुंच सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज शुरू कर सकते हैं नया काम, इन राशियों के लोगों को सेहत को लेकर रहना होगा अलर्ट, जाने अपना राशिफल

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं, लेकिन किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास करना आपको गहरे नुकसान में डाल सकता है। व्यवसाय में कोई भी बड़ी डील करें, तो कागजी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें। इस समय मन की बात कहना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज शुरू कर सकते हैं नया काम, इन राशियों के लोगों को सेहत को लेकर रहना होगा अलर्ट, जाने अपना राशिफल

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कारण आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। मन शांत रहेगा। अपने जीवन के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसमें आपका सभी लोग साथ देंगे। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कुछ बचत कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज शुरू कर सकते हैं नया काम, इन राशियों के लोगों को सेहत को लेकर रहना होगा अलर्ट, जाने अपना राशिफल

आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। मध्याह्न के समय कोई रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। अन्यथा मौसमी बीमारी के चपेट में आ सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज शुरू कर सकते हैं नया काम, इन राशियों के लोगों को सेहत को लेकर रहना होगा अलर्ट, जाने अपना राशिफल

आज आप किसी नए कार्य के सिलसिले में बाहर की यात्रा कर सकते हैं। आज पुराना विवाद समाप्त करने का प्रयास करें, जो आपकी प्रगति में बाधक है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन सकता है। किसी धार्मिक यात्रा का प्लान कर सकते हैं। साथ ही स्थान परिवर्तन के योग हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज शुरू कर सकते हैं नया काम, इन राशियों के लोगों को सेहत को लेकर रहना होगा अलर्ट, जाने अपना राशिफल

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। किसी पुराने विवाद को सुलझाने में आपको सफलता मिलेगी। जीवन के लिए कोई बड़ी धनराशि जमा कर सकते हैं, जिससे आपका भविष्य सुरक्षित रहेगा। परिवार में सामंजस्य की कमी दिखाई देगी, जिस कारण कुछ विवाद सामने हो सकते हैं। इसके अलावा पत्नी से ससुराल पक्ष की बुराई करना आज आपके लिए भारी पड़ सकता है।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *