Daily Horoscope: शुक्रदेव की कृपा से इन राशियों को होगी सुखों की प्राप्ति, करियर-कारोबार के नए अवसर मिलेंगे

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 30 December 2024: आज 30 दिसंबर 2024 की तारीख है, दिन है सोमवार (Monday)। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, 30 दिसंबर का दिन सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ राशि के जातकों को शुक्र देव की कृपा से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। कई राशि के जातक अपने परिवार के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। वहीं, कुछ जातकों को करियर-कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope)।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: शुक्रदेव की कृपा से इन राशियों को होगी सुखों की प्राप्ति, करियर-कारोबार के नए अवसर मिलेंगे

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। मानसिक तनाव से आप परेशान रहेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार के काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा में सावधानी रखें। व्यापार में नया काम शुरू न करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: शुक्रदेव की कृपा से इन राशियों को होगी सुखों की प्राप्ति, करियर-कारोबार के नए अवसर मिलेंगे

आज के दिन आप कही बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम की अधिकता के कारण आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग से हानि उठानी पड़ सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: शुक्रदेव की कृपा से इन राशियों को होगी सुखों की प्राप्ति, करियर-कारोबार के नए अवसर मिलेंगे

आज आप कोई विवाद में फंस सकते हैं। पारिवारिक कलह से आप दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर लोगों से मतभेद हो सकता है। व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठायें। अपनों का स्नेह प्राप्त होगा। नया काम शुरू न करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: शुक्रदेव की कृपा से इन राशियों को होगी सुखों की प्राप्ति, करियर-कारोबार के नए अवसर मिलेंगे

आज व्यवसाय में किसी परिचित के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज किसी लंबी यात्रा पर न जाएं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक मतभेद से दूर रहें। कोई नया काम शुरू न करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: शुक्रदेव की कृपा से इन राशियों को होगी सुखों की प्राप्ति, करियर-कारोबार के नए अवसर मिलेंगे

आज के दिन अच्छा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आध्यात्मिक व्यक्ति से मिलना होगा। उनका मार्गदर्शन आपके जीवन के लिए लाभकारी रहेगा। आज व्यापार में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: शुक्रदेव की कृपा से इन राशियों को होगी सुखों की प्राप्ति, करियर-कारोबार के नए अवसर मिलेंगे

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं। किसी अपने के घर मांगलिक कार्यक्रम में जाना होगा। आप किसी नये कार्य की योजना बना सकते हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: शुक्रदेव की कृपा से इन राशियों को होगी सुखों की प्राप्ति, करियर-कारोबार के नए अवसर मिलेंगे

आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें, बाहर न जाएं। किसी को बड़ी रकम उधार में न दें। व्यापार में पुराने किसी सहयोगी के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: शुक्रदेव की कृपा से इन राशियों को होगी सुखों की प्राप्ति, करियर-कारोबार के नए अवसर मिलेंगे

आज के दिन स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के चलते मानसिक तनाव रहेगा। किसी काम के चलते आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी अपने के कारण आज आप विवाद में फंस सकते हैं। परिवार से मतभेद उत्पन्न हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: शुक्रदेव की कृपा से इन राशियों को होगी सुखों की प्राप्ति, करियर-कारोबार के नए अवसर मिलेंगे

आज किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार में नया काम हाथ आयेगा। कोई नया वाहन मकान आदि खरीद सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: शुक्रदेव की कृपा से इन राशियों को होगी सुखों की प्राप्ति, करियर-कारोबार के नए अवसर मिलेंगे

आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाने में आज आप सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार मे पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में रूकावट आयेगी। बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: शुक्रदेव की कृपा से इन राशियों को होगी सुखों की प्राप्ति, करियर-कारोबार के नए अवसर मिलेंगे

आज का दिन आपको स्वास्थ्य लाभ देगा। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नये संबंध स्थापित होंगे। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। न्यायालय पक्ष में विरोधी परास्त होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: शुक्रदेव की कृपा से इन राशियों को होगी सुखों की प्राप्ति, करियर-कारोबार के नए अवसर मिलेंगे

आज आप किसी विशेष गेस्ट के आने से प्रसन्नता से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से काम के क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। कोई नया काम आज आपको मिल सकता है।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *