Jalandhar News: जालंधर के प्रमुख इंडस्ट्रियलिस्ट ने लड़की के साथ किया रेप का प्रयास, शारीरिक संबंध न बना पाने के बाद की छेड़खानी, FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/पंचकूला। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के एक प्रमुख खेल इंडस्ट्रिय़लिस्ट के खिलाफ हरियाणा (Haryana) के पंचकूला (Panchkula) में 19 साल की लड़की के साथ छेड़खानी और रेप की कोशिश को लेकर एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने इंडस्ट्रियलिस्ट का राउंडअप किया है। फिलहाल पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalanadhr) के प्रमुख इंडस्ट्रियलिस्ट के खिलाफ पंचकूला की रहने वाली एक लड़की ने शिकायत दी है कि इंडस्ट्रियलिस्ट ने अपने दोस्त के फ्लैट में आकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब वह नहीं मानी तो उक्त इंडस्ट्रलिस्ट ने उसके निजी अंगों से छेड़खानी की।

महिला पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज

जालंधर का उक्त इंडस्ट्रयिलिस्ट छेड़खानी के बाद लड़की को धमकी दी कि अगर किसी को बताया या पुलिस में शिकायत दी तो उसे जान से मार देगा। इसकी शिकायत लड़की ने पंचकूला के महिला पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। शिकायत के बाद पुलिस ने जालंधर के इंडस्ट्रयलिस्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

इंडस्ट्रियलिस्ट को पुलिस ने पकड़ा

जानकारी के मुताबिक यह मामला 24 दिसंबर का है। पुलिस ने शिकायत के बाद 27 दिसंबर को एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर दर्ज करने के बाद पंचकूला पुलिस ने जालंधर के बस्ती दानिशमंदा में स्थित उक्त इंडस्ट्रलिस्ट की फैक्ट्री में छापा मारा और इंडस्ट्रलिस्ट को पकड़कर अपने साथ ले गई है।



















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *