Punjab News: पंजाब में फर्जी पत्रकार बनकर किया ये काम, गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में लोगों से वसूली करने वाले 4 नकली पत्रकारों को गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि लुधियाना की सी.आई.ए. टीम 1 ने 4 ऐसे फर्जी पत्रकारों (Fake Journalist) को दबोचा है, जो एक फर्जी वैब चैनल से संबंधित हैं और लोगों को अपनी पत्रकारिता का रौब दिखाकर उन्हें डरा-धमका कर उनसे पैसों की वसूली करते थे।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

इन आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए कार में माइक रखा होता था और गाड़ी में पुलिस का स्टिकर भी लगाया होता था ताकि पुलिस इन पर हाथ न डाल सके। आरोपियों की पहचान दविंद्र सिंह, शुभम राणा, पंकज कुमार व तलविंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक चोरी की बाईक भी बरामद की है।

चोरी की बाईक बरामद

जानकारी अनुसार पुलिस ने नाकाबंदी दौरान जब उक्त युवकों को चैकिंग के लिए रोका तो इन्होंने खुद को वैब चैनल का पत्रकार के तौर पर रौब झाड़ना शुरू कर दिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने इनके पास से फर्जी आई डी. कार्ड और एक वैब चैनल का लोगों लगा माइक्रोफोन बरामद किया।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *