Punjab News: पंजाब पुलिस ने सीमा पार के नशा तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 5 किलो हेरोइन सहित 3 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: नशे के विरुद्ध चल रही निर्णायक जंग के अंतर्गत सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह को बड़ा झटका देते हुए कमिश्नरेट पुलिस (CP) अमृतसर (Amritsar) ने तीन व्यक्तियों को 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर सीमा पार से तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरप्रताप सिंह उर्फ हैप्पी (29), निवासी गांव रोड़ेवाली (अमृतसर), करनदीप सिंह (21), निवासी गांव नगल सोहल (अमृतसर) और जगप्रीत सिंह (19), निवासी गांव धर्मकोट रंधावा (बटाला) के रूप में हुई है।

Punjab Police busts cross-border drug smuggling module

FIR दर्ज

पुलिस टीमों ने हेरोइन की खेप के साथ-साथ आरोपियों की मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिस पर वे सवार थे। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि ड्रग सप्लायर्स, डीलर्स और खरीदारों के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए सी.पी. अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि कुछ व्यक्तियों ने फतेहगढ़ चूड़ियां इलाके से एक अज्ञात व्यक्ति से नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त की है और वे मोटरसाइकिल पर वेरका बाईपास की ओर जा रहे हैं।

CIA स्टाफ टीम ने अभियान चलाया

उन्होंने बताया कि मुस्तेदी से कार्रवाई करते हुए डी.सी.पी. इन्वेस्टिगेशन आलम विजय सिंह, एडीसीपी सिटी इन्वेस्टिगेशन नवजोत सिंह और एसीपी डिटेक्टिव हरमिंदर सिंह की निगरानी में इंस्पेक्टर अमोलकदीप सिंह के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने एक विशेष अभियान चलाया और आरोपियों को एस्कॉर्ट अस्पताल, अमृतसर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

सी.पी. ने आगे बताया कि पकड़े गए आरोपियों से अब तक खरीदी गई हेरोइन की कुल अनुमानित कीमत का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।



















Leave a Comment