Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो का एक्शन, MVI को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत आज पटियाला में तैनात मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (MVI) गुरमीत सिंह और पटियाला निवासी उसके साथी अनिल को 14,000 रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों को पटियाला शहर के निवासी दिनेश कुमार, जो जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स पटियाला में वसीका नवीस के रूप में कार्यरत हैं, की दर्ज शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

Vigilance Bureau caught Motor Vehicle Inspector while taking bribe
Vigilance Bureau caught Motor Vehicle Inspector while taking bribe

ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट पास करवाने के बदले रिश्वत की मांग

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर अपने निजी एजेंट अनिल के जरिए वाहन की फिटनेस के लिए स्वीकृति प्रमाणपत्र जारी करने और ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट पास करवाने के बदले रिश्वत मांग रहा था।

BRIBE
BRIBE

14,000 रुपये मांगे

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसमें दोनों आरोपी, गुरमीत सिंह (एम.वी.आई.) और उसका निजी एजेंट अनिल, दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 14,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *