Punjab News: पंजाब शिक्षा विभाग ने मिड डे मील के मेन्यू में किए बदलाव, जारी हुए नए आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Mid Day Meal
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 308 शब्द|📅 02 Jan 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के स्कूलों में पंजाब सरकार (Punjab Govt) ने मिड-डे मील को लेकर नए आदेश जारी किए हैं। दरअसल, पंजाब में सर्दियों को ध्यान में रखते हुए मिड डे मील (Mid Day Meal) में अब स्टूडेंट्स को देसी घी का हलवा व खीर भी मिलेगी। शिक्षा विभाग ने नए साल के लिए मिड डे मील का मेन्यू जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

8 दिसंबर को स्कूल खुलते ही यह मेन्यू लागू हो जाएगा। यह मेन्यू 31 जनवरी तक रहेगा। इसके बाद सरकार की तरफ से इसमें बदलाव किया जाएगा। इससे पहले बच्चों को फल देने का फैसला लिया गया था। उस समय विभाग की तरफ तर्क दिया गया था कि इससे बच्चों को शारीरिक रूप से फायदा होगा, जबकि किसानों को भी इससे फायदा मिलेगा। अगर किसी जगह निर्धारित मीनू का पालन नहीं होगा तो स्कूल प्रिंसिपल पर कार्रवाई होगी।

Punjab News: पंजाब शिक्षा विभाग ने मिड डे मील के मेन्यू में किए बदलाव, जारी हुए नए आदेश

19 हजार स्कूलों में परोसा जाता खाना

पंजाब में 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूल हैं। जहां पर पहली से लेकर 8वीं कक्षा तक खाना परोसा जाता है। इसके पीछे कोशिश यही है कि बच्चों को स्कूल से जोड़ा जाएगा।

विभाग की तरफ से मिड डे मील के लिए उचित फंड मुहैया करवाया जाता है। साथ ही मिड डे मील में बच्चों को दिए जाने वाले सारे खाने का रिकॉर्ड रखा जाता है। इसके लिए सारे स्कूलों कुक तैनात किए गए है।

Punjab News: पंजाब शिक्षा विभाग ने मिड डे मील के मेन्यू में किए बदलाव, जारी हुए नए आदेश

यह रहेगा मिड डे मील का मेन्यू

सोमवार – दाल (मौसमी सब्जियां मिलाकर) व रोटी

मंगलवार – राजमा चावल व खीर

बुधवार – काले व सफेद चने (आलू मिलाकर) पूरी रोटी समेत देसी घी का हलवा

वीरवार – कढ़ी (आलू व प्याज के पकौड़ों सहित) व चावल

शुक्रवार – मौसमी सब्जी व रोटी

शनिवार – माह चने की दाल, चावल व किन्नू

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *