Jalandhar News: जालंधर पुलिस ने साइबर ठग गैंग का किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार; हुआ बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Jalandhar Police Bust International Cyber Fraud
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में देहात पुलिस ने छत्तीसगढ़ से चलाए जा रहे एक साइबर ठगी गिरोह (Cyber Fraud) का भंडाफोड़ किया है। देहात पुलिस ने छत्तीसगढ़ के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दुबई और कंबोडिया से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

गिरफ्तार लोगों की पहचान वरिंदर सिंह पुत्र शादी सिंह और अमरिंदर सिंह सैनी पुत्र शिंगारा सिंह निवासी भिलाई, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को जल्द कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

बैटिंग एप्लिकेशन के माध्यम से पैसा ट्रांसफर

मामले की जांच तब शुरू हुई जब जालंधर देहात के थाना फिल्लौर में एक साथ 9 शिकायतकर्ताओं ने संपर्क किया। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से कहा- उन्हें बैंक खाते खोलने के लिए 2,000 से 3,000 रुपए की पेशकश की गई थी। बाद में इन खातों का दुरुपयोग अवैध वित्तीय लेनदेन के लिए किया गया।

जिसमें हवाला संचालन और गेमिंग और बैटिंग एप्लिकेशन के माध्यम से पैसा ट्रांसफर किया गया। पैसा दुबई और कंबोडिया में स्थानांतरित करने से पहले दिल्ली के रास्ते भेजा जाता था।

The accused were arrested.
The accused were arrested

1.40 करोड़ का लेनदेन

जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा- एसपी (इनवेस्टिगेशन) जसरुप कौर बाथ और डीएसपी फिल्लौर सरवन सिंह बल की देखरेख में टीम जांच कर रही थी। फिल्लौर थाने में मामला दर्ज किया गया और स्पेशल टीम द्वारा जांच आगे बढ़ाई गई।

यह सफलता तब मिली जब शिकायतकर्ता आकाशदीप ने पुलिस को अपने कर्नाटक बैंक खाते से 1.40 करोड़ रुपए के अनधिकृत लेनदेन के बारे में सूचित किया। इसके अलावा, एक अन्य शिकायतकर्ता संजीव ने पुलिस को आरोपी की पहचान करने में मदद करने के लिए एक फर्जी व्यक्ति के रूप में काम किया।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *