Daily Horoscope: नए कार्य का मिल सकता ऑफर, सोचे हुए कार्य होंगे पूर्ण; पढ़ें आज का राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope: Aaj Ka Rashifal 06 January 2025: आज 06 जनवरी 2025 की तारीख है, दिन है सोमवार (Monday)। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, 06 जनवरी का दिन सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

आज कुछ राशि के जातकों को काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। कई जातक नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं। आईए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope)।

मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नए कार्य का मिल सकता ऑफर, सोचे हुए कार्य होंगे पूर्ण; पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यवसाय में लॉस हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें, नहीं तो व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।

वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नए कार्य का मिल सकता ऑफर, सोचे हुए कार्य होंगे पूर्ण; पढ़ें आज का राशिफल

आज कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है।

मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नए कार्य का मिल सकता ऑफर, सोचे हुए कार्य होंगे पूर्ण; पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अध्यात्म से भरे रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप परिवार के साथ जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। किसी नए पार्टनरशिप की शुरुआत होगी। परिवार में अपनों से सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नए कार्य का मिल सकता ऑफर, सोचे हुए कार्य होंगे पूर्ण; पढ़ें आज का राशिफल

आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं परंतु वाहन चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं रहेगा।

सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नए कार्य का मिल सकता ऑफर, सोचे हुए कार्य होंगे पूर्ण; पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में नए कार्य का ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक लव राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नए कार्य का मिल सकता ऑफर, सोचे हुए कार्य होंगे पूर्ण; पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन का प्रयोग संभाल कर करें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नए कार्य का मिल सकता ऑफर, सोचे हुए कार्य होंगे पूर्ण; पढ़ें आज का राशिफल

आज आप व्यर्थ के बाद विवाद में उलझ सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। विरोधियों के किसी षड्यंत्र के आप शिकार हो सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर भाई-भतीजों से मतभेद हो सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नए कार्य का मिल सकता ऑफर, सोचे हुए कार्य होंगे पूर्ण; पढ़ें आज का राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खानपान पर संयम रखें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको घाटा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं होगा। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति से बचें। पत्नी से संबंध मधुर रखें।

धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नए कार्य का मिल सकता ऑफर, सोचे हुए कार्य होंगे पूर्ण; पढ़ें आज का राशिफल

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन चलाने में सतर्कता रखें, दुर्घटना हो सकती है।

मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नए कार्य का मिल सकता ऑफर, सोचे हुए कार्य होंगे पूर्ण; पढ़ें आज का राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। आज किसी अपने का दुखद समाचार आपको प्राप्त होगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। मान-सम्मान में कमी आएगी।

कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नए कार्य का मिल सकता ऑफर, सोचे हुए कार्य होंगे पूर्ण; पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही मौसम के कारण सेहत बिगड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आपको बड़ी सफलता आज मिल सकती है। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र में हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नए कार्य का मिल सकता ऑफर, सोचे हुए कार्य होंगे पूर्ण; पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका अपने मित्र से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। साथ ही स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नुकसान हो सकता है। बड़ा ऑफर आपके हाथ से निकल सकता है। परिवार के लोगों से कुछ बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *